कर्मियों का धरना स्थगित
ग्वालियर| ऑल इंडिया सीपीडब्ल्यूडी एम्पलाइज यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा धरना और प्रदर्शन 3 फरवरी को दिल्ली में हुई मीटिंग के बाद 12 फरवरी शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया है। धरना प्रदर्शन को 71 दिन हो चुके हैं। यह जानकारी ब्रांच सचिव रामस्वरूप कुशवाह ने दी।