महापौर और आयुक्त को सौंपे ज्ञापन
ग्वालियर| लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संभाग एवं जिला कर्मचारी यूनियन सीटू के बैनर तले पीएचई कर्मचारियों ने शुक्रवार को महापौर विवेक नारायण शेजवलकर को ज्ञापन सौंपा। मांग में खंड-उपखंड को पूर्व की तरह यथावत रखे जाने के साथ ही निगम से पीएचई की वापसी जोनल प्रणाली को तत्काल समाप्त करने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में अजय शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, मान्यता सरोज, बृजेश सिंह, मनोज सक्सेना, श्याम सुंदर मिश्रा सहित अन्य शामिल थे। वहीं नगर पालिक निगम कर्मचारी संघ ने निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर नगर निगम आयुक्त अनय द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी न होने पर 18 फरवरी को बाल भवन पार्क में सभा की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में भगवान दास सैनी, गुडडू कुशवाह, जंडेल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।