पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर|
मप्र कर्मचारी कांग्रेस के नेतृत्व में जिले के शिक्षक, कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी विकास जोशी को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 9 सूत्रीय समस्याओं में वरिष्ठ वेतनमान एवं क्रमोन्नति देने, चतुर्थ श्रेणी से सहायक ग्रेड-3 पर पदोन्नति देने आदि के निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में रवींद्र त्रिपाठी, शिवकुमार द्विवेदी, केके अवस्थी, प्रयागराज शर्मा, हाकिम सिंह, बृजेंद्र शर्मा शामिल हैं।

एकल काव्य पाठ आयोजित

ग्वालियर|
कादंबिनी क्लब द्वारा गत दिवस एकल काव्यपाठ कार्यक्रम दीनदयाल नगर स्थित स्कूल में वरिष्ठ साहित्यकार भवगत भट्‌ट की अध्यक्षता में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में युवा कवयित्री आशा पांडे ने अपनी कविताएं एवं गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन कवि रामलखन शर्मा ने किया।

महासभा ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

ग्वालियर|
भाजपा ने भोजशाला में पुलिस कर्मी तैनात कर हिंदुओं की धार्मिक भावना के साथ कुठाराघात किया है। विरोध में हिंदू महासभा ने मुख्यमंत्री का शुक्रवार को जिंसी नाला नं.-2 पर पुतला जलाया। इस मौके पर महासभा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने लांसनायक हनुमनथप्पा को श्रद्घांजलि भी दी।

खबरें और भी हैं...