पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • परीक्षा नियंत्रक के सामने बीएएमएस के छात्र भिड़े

परीक्षा नियंत्रक के सामने बीएएमएस के छात्र भिड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठाकुर अनुकूल चंद्र का जन्मोत्सव 14 को
छात्रों का एक ग्रुप परीक्षा की तारीख बढ़ाने पर अड़ा तो दूसरा 15 से ही परीक्षा कराने की मांग कर रहा था

एजुकेशन रिपोर्टर|ग्वालियर

जेयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीसी तिवारी के सामने बीएएमएस के छात्र परीक्षा की तारीख बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को भिड़ गए। बीएएमएस दूसरे वर्ष के छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से 15 फरवरी से होने वाली परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। जबकि फाइनल इयर के छात्रों ने इसका विरोध किया। इसके बाद शाम को जेयू ने परीक्षाएं स्थगित करने की सूचना जारी कर दी।

छात्रों के बीच विवाद डीआर अरुण सिंह चौहान के कार्यालय में हुआ। दोनों पक्षों को भिड़ते देख परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि प्रिंसिपल के कहने पर ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। यदि किसी बात को लेकर आपत्ति है तो प्रिंसिपल से आवेदन पत्र में लिखवाकर लाओ तभी परीक्षा आगे बढ़ाई जाएगी।

दरअसल जेयू प्रशासन ने बीएएमएस छात्रों का परीक्षा कार्यक्रम गुरुवार को जारी किया है। अब 3 दिन बाद उनकी परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षाओं के बीच कोई गैप भी नहीं दिया गया। इस बात को लेकर छात्रों में नाराजगी है। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से कहा कि परीक्षा शुरू होने के 15 दिन पहले परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाना चाहिए। तभी छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने का भरपूर समय मिलेगा। परीक्षा 15 फरवरी से होंगी या नहीं इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा आगे नहीं बढ़ाई गई तो वह आंदोलन करेंगे। वहीं परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि छात्र प्रिंसिपल से लिखवाकर ले आएंगे तो परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा देंगे।

परीक्षा की तारीख को लेकर परीक्षा नियंत्रक से चर्चा करते छात्र।

खबरें और भी हैं...