स्पष्ट रिपोर्ट पेश नहीं करने पर निगम पर 1 हजार रुपए का हर्जाना लगाया
ग्वालियर| अवैध निर्माण के एक मामले में स्पष्ट रिपोर्ट पेश नहीं करने पर जिला कोर्ट ने नगर निगम के ऊपर 1 हजार रुपए का हर्जाना लगाया। साथ ही कोर्ट ने विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए।
जनकगंज निवासी संगीता पोफली ने कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि कमला मिश्रा ने घर के बाहर छज्जे निकालकर अवैध निर्माण कार्य किया है। कोर्ट ने इस संबंध में नगर निगम से रिपोर्ट मांगी थी कि किस हिस्से पर निगम ने समझौता किया है और कौन सा निर्माण कार्य तोड़ा गया है। स्पष्ट जवाब दे। कोर्ट ने प्रकरण की अगली सुनवाई 23 फरवरी तय की है।