पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

148 जाेड़े हुए एक-दूजे के

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसंत पंचमी के अवसर पर कई संस्थाओं की ओर से शहर में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। श्री अचलेश्वर न्यास, जन उत्थान न्यास व नगर निगम और राठौर आदर्श समिति व वाल्मीकि समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 148 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। इस दौरान जोड़ों ने सफल जीवन के लिए संत व बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।

अचलेश्वर न्यास: श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास द्वारा मेला मैदान पर आयोजित सम्मेलन में 82 जोड़ों का विवाह कराया गया। नव दंपत्तियों को भ्रूण हत्या न करने का संकल्प दिलाया। न्यास के मुख्य पुजारियों द्वारा वर वधुओं का पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। मुख्य अतिथि सांसद अनूप मिश्रा थे। इस दौरान विधायक नारायण सिंह कुशवाह, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष विष्णु गर्ग आदि के सानिध्य में वर वधुओं का सम्मान कर आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. रघुनाथ पापरीकर को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर न्यास के न्यासी वसंत शर्मा, अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, उपाध्यक्ष नवीन गर्ग, सचिव सोनू वाजपेयी, सूचना सचिव संजय अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

जन उत्थान न्यास व नगर निगम ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 55 जोड़ों का विवाह कराया। शुक्रवार को सुबह 8 बजे अचलेश्वर महादेव मंदिर से एक साथ 55 दू्ल्हे घोड़ो पर सवार होकर विवाह स्थल के लिए रवाना हुए। सभी जोड़ों को 1-1 लाख रुपए का सामान व दिव्यांग जोड़ों को 53 हजार की राशि प्रदान की गई है। बारात के दरवाजे पर पहुंचने पर पार्षद डॉ. सतीश सिकरवार, एमआईसी सदस्य शोभा सिकरवार, विधायक सत्यपाल सिकरवार (नीटू), पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, रविन्द्र सिंह राजपूत, राजीव चड्डा,पुरुषोत्तम भार्गव आदि ने दूल्हों की आगवानी की और उन्हें उपहार राशि भेंट की। समारोह में दंदरौआ सरकार के महंत रामदास महाराज, संत लक्ष्मीनारायण मंदिर जनकगंज के बाबा महाराज, संत कृपाल सिंह महाराज, सुभाष मार्केट के महंत रमेश दादा, महापौर विवेक शेजवलकर, प्रभारी कलेक्टर शिवराज वर्मा आदि मौजूद रहे।

वसंत पर्व ज्ञान और शौर्य का प्रतीक
वसंत पर्व ज्ञान और शौर्य का प्रतीक है। मां शारदा के पूजन से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। यह विचार सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला के महंत रामसेवक दास ने शनिवार को वसंतोत्सव के अवसर पर व्यक्त किए। यहां मां सरस्वती की पूजा के बाद शास्त्रों व संगीत उपकरणों का भी पूजन किया गया। सूर्य मंदिर में 28 वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। वेदाचार्य पं.बालकिशन त्रिवेदी ने भगवान सूर्यदेव का अभिषेक पंचामृत किया। क्षत्रिय खंगार समाज मध्यप्रदेश ने फूलबाग में वसंत पंचमी उत्सव आयोजित किया। इसमें रावगोपाल सिंह ने कहा कि वसंत पंचमी प्राकृतिक सौंदर्य,श्रंगार प्रेम और नव सृजन का त्योहार है। स्नेहालय में संस्था प्रमुख डॉ.वीके शर्मा ने हवन पूजन किया। साथ ही बच्चों ने सरस्वती वंदना की। वहीं मिथिला सरस्वती पूजा समिति का वसंत पंचमी उत्सव समारोह मानस भवन फूलबाग में शनिवार से प्रारंभ होगा।

अचलेश्वर न्यास के मेला मैदान में हुए सामूहिक विवाह में उपस्थित वर-वधू। दूसरे चित्र में जन उत्थान न्यास के सामूहिक विवाह समारोह के तहत निकलती सामूहिक बारात।

खबरें और भी हैं...