मोबाइल पर मिलेगी सर्जरी की तारीख
ग्वालियर| मरीज को उसके ऑपरेशन की तारीख मोबाइल पर मैसेज की जाएगी। साथ ही जिला अस्पताल मुरार में मरीजों को मिलने वाली सारी सुविधाओं की जानकारी ऑनलाइन की जाएगी। इसके निर्देश कलेक्टर डाॅ. संजय गोयल ने शुक्रवार को जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक में दिए। उन्होंने कहा, जिला अस्पताल में शीघ्र ही एक और अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी जाएगी। बैठक में सीएमएचओ डाॅ. अनूप कम्ठान, सिविल सर्जन डाॅ. डीडी शर्मा, आरएमओ डाॅ.सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।