वाहन टकराए, हवलदार पर चेन छीनने का लगाया आरोप
ग्वालियर| पिकनिक मनाने तिघरा आए एक युवक की शुक्रवार को हवलदार के वाहन से टक्कर हो गई। इसके बाद युवक ने थाने पहुंचकर हवलदार पर चेन छीनने का आरोप लगा दिया। तिघरा थाने की पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गोपाल सिंह निवासी विनय नगर पिकनिक मनाने गए थे। दोपहिया वाहन से लौटते समय उनकी टक्कर हवलदार रामअवतार के वाहन से हो गई। इसके बाद हवलदार उन्हें थाने ले गया, तो वहां पहुंचकर श्री सिंह चेन छीनने का आरोप लगाने लगे।
बाइक सवार गिरे नाले में : इंदरगंज इलाके के भैंस मंडी स्थित नाले में बाइक पर सवार तीन युवक गिर पड़े। घटना शुक्रवार रात लगभग 12 बजे की है। इन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से निकाला गया। सूचना मिलने पर इंदरगंज थाने की पुलिस पहुंची, तब तक यह युवक जा चुके थे।