पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संगीत के साथ फैशन डिजाइन की शुरूआत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

राजा मानसिंह संगीत यूनिवर्सिटी में अब संगीत के साथ-साथ फैशन डिजाइन की शिक्षा भी मिलेगी। पिछले साल यूनिवर्सिटी ने फैशन डिजाइन कोर्स शुरू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस पर प्रदेश के संस्कृति विभाग ने अपनी सहमति जता दी है। सत्र 2016-17 से यूनिवर्सिटी में फैशन डिजाइन की क्लासेस शुरू कर दी जाएंगी।

सांकेतिक।

नए कोर्सों की अनुमति मिली है
कुलाधिपति ने हमें सर्टिफिकेट कोर्सों के साथ बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स शुरू करने की अनुमति दी है। इस सत्र से इसकी शुरूआत कर दी जाएगी। ये सभी कोर्स सेल्फ फाइनेंस में संचालित होंगे।  प्रो. स्वतंत्र शर्मा, कुलपति, राजा मानसिंह तोमर संगीत यूनि.

खबरें और भी हैं...