पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अधूरी सड़क से परेशान हो रहे हैं वाहन चालक व निवासी

अधूरी सड़क से परेशान हो रहे हैं वाहन चालक व निवासी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist gwalior ग्रुप से 9406577222 पर जुड़ कर खबरें भेज सकते हैं।

एक महीने से खुदी पड़ी है गांधी रोड तिराहे से गोविंदपुरी मार्ग तक की सड़क
DB Star citizen journalist
ग्वालियर डीबी स्टार

गांधी रोड से यूनिवर्सिटी को जोड़ने वाली सड़क पिछले कई सालों से खस्ताहाल थी। इस सड़क से यूनिवर्सिटी जाने वाले छात्र व आसपास की 10 से अधिक कॉलोनियों के लोग भी वहीं से निकलते हैं। एक माह पहले यह सड़क बनाने के लिए खोद दी गई। लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही समस्या से निजात मिलेगी, लेकिन वहां उलटा ही हुआ। सड़क को खोद कर डाल दिया और तब से बनाने कोई नहीं आया। अब वहां ट्रैफिक एक लेन में चलता है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

जल्द पूरी होगी सड़क
इस सड़क के लिए वैसे तो सितंबर 2016 तक का समय है, लेकिन हम इस सड़क का काम जून तक पूरा कर लेंगे। तब तक लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है, लेकिन उसके बाद सभी को लाभ होगा।  ज्ञानवर्धन मिश्रा, ईई पीडब्ल्यूडी

धूल से हो रही परेशानी
इस सड़क की तरफ की लेन खोद देने के कारण वहां दिन भर धूल उड़ती रहती है। लोगों ने कई बार वहां काम करने वालों से कहा कि जहां कच्ची सड़क है, उस पर पानी डालना चाहिए, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। इस कारण से आसपास के दुकानदार ही नहीं, वहां के निवासी भी काफी परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...