पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • एटीकेटी ओल्ड कोर्स के छात्रों ने दी न्यू कोर्स की परीक्षा

एटीकेटी ओल्ड कोर्स के छात्रों ने दी न्यू कोर्स की परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी में आउट हुए बीएससी के पेपर की जानकारी कलेक्टर ने प्रिंसिपल को दी
पेपर आउट फिर भी परीक्षा देते रहे 10 हजार छात्र, बाद में िनरस्त
8 माह में दूसरी बार आउट हुआ जेयू का पेपर

एजुकेशन रिपोर्टर| ग्वालियर

जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा अव्यवस्थाओं के बीच आयोजित की जा रही परीक्षाओं की शुचिता तार-तार हो रही है। 8 माह बाद फिर से बीएससी का पेपर आउट हुआ है। पेपर आउट होने के बाद भी शुक्रवार को बीएससी पांचवें सेमेस्टर के छात्र केमिस्ट्री का पेपर देते रहे। शिवपुरी को छोड़कर अंचल भर के केंद्रों में लगभग 10 हजार छात्रों ने केमिस्ट्री की परीक्षा दी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीसी तिवारी ने सुबह 9 बजे पेपर अाउट होने की पुष्टि कर दी थी। जबकि पेपर निरस्त होने की सूचना शाम को पोर्टल पर जारी की गई। अब निरस्त पेपर 27 फरवरी को होगा।

कमेटी करेगी जांच: प्रभारी कुलपति प्रो. आरजे राव ने मामले की जांच के लिए प्रो. एके श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक प्रो. तिवारी और प्रो. रेणु जैन के निर्देशन में जांच कमेटी गठित की है। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने प्रिंसिपल को बताया तब जेयू को मिली जानकारी

पिछोर व शिवपुरी में गुरुवार की रात केमिस्ट्री का पेपर अाउट हुआ था। शिवपुरी कलेक्टर को वाट्सएप पर किसी ने केमिस्ट्री का पेपर आउट होने की सूचना दी। इसके बाद कलेक्टर ने पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनीता जैन को जानकारी देकर जांच के निर्देश दिए। प्रिंसिपल ने परीक्षा नियंत्रक को सूचना दी। मूल पेपर से मिलान किए जाने पर पेपर आउट होने की पुष्टि परीक्षा नियंत्रक ने कर दी।

परीक्षा भवन में बीकॉम तीसरे सेमेस्टर ओल्ड कोर्स के छात्रों को शुक्रवार को न्यू कोर्स की परीक्षा में शामिल किया गया। कुछ छात्रों को पेपर आउट ऑफ सिलेबस लगा, तो उन्होंने शिक्षकों से कहा कि उन्हें न्यू कोर्स का पेपर हल करने के लिए दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक को इसकी सूचना दी गई, तो उन्होंने छात्रों को परीक्षा में शामिल करने की बात कह दी।

जेयू के परीक्षा भवन की गैलरी में परीक्षा देते छात्र। फोटो: भास्कर

खबरें और भी हैं...