पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • प्रदेश में ग्वालियर पहला शहर होगा, जहां आप लाइव देख सकेंगे पॉल्यूशन लेवल

प्रदेश में ग्वालियर पहला शहर होगा, जहां आप लाइव देख सकेंगे पॉल्यूशन लेवल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पॉल्यूशन कितना है, ये जानने के लिए अब किसी रिपोर्ट के इंतजार में नहीं रहना होगा। बल्कि बढ़ते-घटते पॉल्यूशन की जानकारी हर समय लाइव मिलेगी। इसके लिए मप्र के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के प्रस्ताव को केंद्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। यदि सबकुछ योजनाबद्ध रहा तो ग्वालियर मप्र का पहला ऐसा शहर बन जाएगा जहां पॉल्यूशन की जानकारी लाइव मिल सकेगी। इस सुविधा के लिए शहर के 3 ऐसे चौराहों पर पॉल्यूशन डिस्पले बोर्ड लगाए जाएंगे, जहां से अधिक संख्या में वाहनाें का आवागमन होता है। इन इलेक्ट्रिकल डिस्पले बोर्ड में 2.5 और 10 साइज वाले प्रदूषित कण,कार्बन मोनोऑक्साइड,सल्फर डाय ऑक्साइड आदि की मात्रा हवा में कितनी है यह सब दिखेगा। प्रत्येक डिस्पले के 200 मीटर के दायरे में मॉनिटरिंग स्टेशन बनाया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक एक डिस्पले बोर्ड की लागत 75 लाख रुपए तक आएगी।

ये सुविधा अगले 3 से 4 महीने में शुरू हो सकती है।

यहां लग सकते हैं डिस्प्ले बोर्ड: महाराज बाड़ा,जीवाजी विवि गेट,एक रेसीडेंशियल जोन

सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से हमें सैद्घांतिक स्वीकृति मिल गई है। तीन प्रमुख स्थानों पर पॉल्यूशन के लाइव डिस्प्ले व मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने के लिए प्रपोजल हमने भेजा था। प्रदेश में ग्वालियर अब पहला शहर होगा जहां यह सुविधा होगी। तीन से चार महीने में ये सुविधा शुरू हो जाएगी। आलोक जैन, क्षेत्रीय अधिकारी,एमपी पीसीबी

आगे क्या
सीपीसीबी की सैंद्वांतिक सहमति के बाद अब कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मप्र में किसी भी महानगर में अभी तक लाइव पॉल्यूशन देखने की सुविधा नहीं है।

ये फायदा होगा
प्रदूषक तत्वों की स्थिति लाइव जानने को मिल सकेगी। वहीं प्रदूषण कम होने या ज्यादा होने की अनाधिकृत रिपोर्ट या दावों की असलियत फौरन पता चल जाएगी। लाइव स्टेटस सामने रहने से स्थानीय जिम्मेदार एजेंसियां को इसके रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे।

खबरें और भी हैं...