पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सेट टॉप बॉक्स के रेट तय हैं न डिब्बी तार के

सेट टॉप बॉक्स के रेट तय हैं न डिब्बी-तार के

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न तो सेट टॉप बॉक्स की रेट तय है न डिब्बी-तार की। एमएसओ व लोकल केबल ऑपरेटर मिलकर ग्राहकों को ठग रहे हैं। कहीं पर 1500 रुपए में सेट टॉप बॉक्स लग रहा है तो कहीं पर 1700 रुपए में। ऐसा कैसे हो रहा है, इसका उत्तर एमएसओ के पास भी नहीं है। इसी कारण पहली बार एमएसओ व प्राइवेट चैनल मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक हुई। चूंकि एमएसओ को ट्राई के निर्देश पता नहीं थे, इसीलिए नतीजा कुछ नहीं निकला। कमेटी ने सोमवार को हर एमएसओ से हिसाब मांगा है।

कलेक्टोरेट में हुई बैठक में एक को छोड़कर पांच एमएसओ (मल्टी सिस्टम ऑपरेटर) मौजूद थे। इन सभी से सेट टॉप बॉक्स के रेट एडीएम शिवराज वर्मा ने पूछे। सभी के रेट अलग-अलग थे। श्री वर्मा ने सवाल किया, ऐसा क्यों? ट्राई के मुताबिक, रेट तो एक होना चाहिए। एमएसओ उनके सवाल का उत्तर नहीं दे सके। मंथली किराए में भी एकरूपता नहीं है। कहीं कम तो कही ज्यादा (200-250 रुपए तक) वसूले जा रहे हैं। बात जब ग्राहक को बिल देने को लेकर चली, तो फिर सारे एमएसओ चुप हो गए। फिलहाल उन्होंने कहा, हम बिल देने को तैयार हैं। बैठक से बाहर निकलकर उन्होंने बिल देने में भी दिक्कत बताईं। उल्लेखनीय है, एक सप्ताह पहले ग्राहक पंचायत ने सेट टॉप बॉक्स की कीमत को लेकर सवाल किए थे। संगठन का कहना था कि कई शहरों में 400-600 रुपए में बॉक्स मिल रहे हैं, तो हमारे यहां पर डेढ़ हजार में क्यों?

कुछ के पास रजिस्ट्रेशन तक नहीं
उपायुक्त वाणिज्यिक कर एसके श्रीवास्तव ने एडीएम को बताया, कुछ एमएसओ बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। इनकी जांच हो रही है। एडीएम ने कहा, ऐसे एमएसओ के दफ्तर सील कर दिए जाएं।

सेट टॉप बॉक्स वापसी पर पैसा मिलेगा। कितने दिन बाद क्या मिलेगा, इसे ट्राई ने तय कर रखा है पर लोकल केबल ऑपरेटर यह बात अपने ग्राहकों को नहीं बता रहे हैं।

एमएसओ ने कहा, अफसर-दबंग लोग फ्री में सेट टॉप बॉक्स लगवाना चाहते हैं। बार-बार हम पर दबाव बनाया जाता है, क्या करें? इस पर एडीएम श्री वर्मा ने कहा, पुलिस में एफआईआर कराओ।

रेट में समानता नहीं है, इसी कारण ग्राहक भ्रम में हैं। एमएसओ ने सोमवार तक वक्त मांगा है। इसके बाद सभी हिसाब देंगे। हमारा प्रयास है कि बॉक्स की कीमत व मंथली किराया एक समान हो। ग्राहकों को बिल भी दिए जाएं। अगली बैठक में यह सब तय हो जाएगा। जो मनमानी करेगा, उसके खिलाफ फिर सख्ती होगी। शिवराज सिंह वर्मा, एडीएम

सेट टॉप बॉक्स में अंतर

एमएसओ कीमत चैनल
सिटी केबल 1019 239

हैथवे 1300 285

डिजियाना 1100 224

एसआर 1100 240

एसीएन 1100 220

नोट: लोकल केबल ऑपरेटर सेट टॉप बॉक्स फिटिंग चार्ज, डिब्बी बदलने व केबल के नाम पर 1500 रुपए ले रहे हैं। कुछ एक महीने सर्विस फ्री दे रहे हैं जबकि कुछ इसके 200 रुपए वसूल रहे हैं

ग्राहकों से ठगी
खबरें और भी हैं...