मुरार-जनकगंज, जेएएच में मिलेंगी सस्ती दवाएं
ग्वालियर|अगले तीन महीने में मरीजों को मुरार, जनकगंज व जेएएच अस्पताल परिसर में भी जेनरिक एवं सस्ती दर पर दवाएं मिलेंगी। इन क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर रेडक्राॅस सोसाइटी चलाएगी। मुरार अस्पताल में सर्जरी की डेट भी बहुत जल्द ऑनलाइन मिलेगी। रोगी कल्याण समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने इन दोनों मुद्दों पर अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा, मुरार में तीन सर्जन हैं। अभी ऑपरेशन कम हो रहे हैं। मुरार अस्पताल के इमरजेंसी रूम व बच्चों के आईसीयू में ऑक्सीजन पाइप लाइन भी डाली जाएगी।
पहले गुड न्यूज