संभागीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आज
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| ग्वालियर
21वीं संभाग स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार को जीवाजी क्लब के गेट नंबर वन में किया जाएगा। ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाली यह चैंपियनशिप शाम चार बजे से शुरू होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष शिववीर भदौरिया ने बताया, चैंपियनशिप में 100 से अधिक बॉडी बिल्डर अपना दम दिखाएंगे।
चैंपियनशिप के दौरान महापौर विवेक नारायण शेजवलकर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता साडा अध्यक्ष राकेश जादौन करेंगे, जबकि जिला खेल अधिकारी जमील अहमद, भाजपा युवा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, सुनील सिंह राठौर, सुजीत भदौरिया, राजू भदौरिया, डीएस चंदेल और राजीव जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अध्यक्ष शिववीर सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में विजेता और उपविजेता बॉडी बिल्डर को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।