एसबीआई इंश्योरेंस ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए लंच बॉक्स एवं बैग्स
ग्वालियर| एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को लंच बॉक्स, बैग्स एवं चॉकलेट का वितरण किया। उन्होंने शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मुरार, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थाठीपुर और प्राइमरी स्कूल भीम नगर कुम्हरपुरा में जरूरतमंदों को स्कूली सामग्री बांटी। इस अवसर पर प्रोग्राम डिविजन मैनेजर सीएन राय और एजेंसी मैनेजर हरिओम व्यास आदि मौजूद रहे।