चित्रकला प्रतियोगिता कल, रजिस्ट्रेशन आज
सिटी रिपोर्टर छत्रपति शिवाजी महाराजा स्मारक समिति ग्वालियर की ओर से 14 फरवरी को चित्रकला प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता सिटी सेंटर स्थित शिवाजी उद्यान में सुबह 10 बजे से होगी। इसमें प्रथम ग्रुप में 5वीं से 8वीं तक और दूसरे ग्रुप में 9वीं से 12वीं तक के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। इसमें विजेता प्रतिभागियों को 1100 रुपए तक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें शामिल होने के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन फूलबाग स्थित मानस भवन में दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक करा सकते हैं।