पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बीएससी केमिस्ट्री का पेपर आउट हुआ, परीक्षा निरस्त

बीएससी केमिस्ट्री का पेपर आउट हुआ, परीक्षा निरस्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षा शुरू होने के बाद जारी हुए परीक्षा निरस्त करने के आदेश

जीवाजी यूनिवर्सिटी (जेयू) का बीएससी 5वें सेमेस्टर का केमिस्ट्री विषय का पेपर आउट हो गया। शुक्रवार को 5वें सेमेस्टर की परीक्षा का पहला दिन था। पेपर आउट होने की सूचना गुरुवार रात 11:30 बजे फोन पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीसी तिवारी को दे दी गई थी। लेकिन, शिवपुरी में आउट हुए इस पेपर की कॉपी परीक्षा नियंत्रक को शुक्रवार को सुबह 9 बजे वाॅट्सएप से मिली। शिवपुरी पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल ने परीक्षा नियंत्रक को मामले से अवगत कराया। परीक्षा नियंत्रक ने स्ट्रांग रूम में पहुंचकर बाजार में बिकने वाले पेपर में दिए गए प्रश्नों का मिलान मेन पेपर से किया, तो प्रश्न हू-ब-हू निकले। इसके बाद उन्होंने परीक्षा निरस्त कर दी। हालांकि, परीक्षा निरस्त करने के आदेश परीक्षा शुरू होने के बाद जारी किए गए। शेष|पेज 14 पर

खबरें और भी हैं...