केसर देई व चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए
केसर देई व चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए
ग्वालियर| क्षत्रिय खंगार समाज ने शनिवार को फूलबाग पर संभागीय अध्यक्ष शंकर सिंह खंगार की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें खंगार वीरांगना कुंअर केसर देई, पृथ्वीराज चौहान, खेतसिंह खंगार को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहीदों को श्रद्धांजलि : अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा नवयुक मंडल के पदाधिकारियों ने शियाचिन में शहीद हुए हनुमनथप्पा समेत अन्य वीर जवानों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में जितेन्द्र सिंह यादव, अनिल सिंह, नीरज किरार, सुनील किरार आदि मौजूद थे।