पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • प्राइवेट स्कूल : सीट भरने के बाद कैसे होंगे आरटीई के एडमिशन

प्राइवेट स्कूल : सीट भरने के बाद कैसे होंगे आरटीई के एडमिशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चालू हो चुकी है पर सरकार आरटीई की डेट तय नहीं कर सकी है। बड़े प्राइवेट स्कूलों में यदि सीट भर गई तो बाद में आरक्षित व वंचित वर्ग के बच्चों के 25 फीसदी सीटों पर एडमिशन मुश्किल हो जाएंगे। बोर्ड ने 40 हजार छात्रों के लिए गोपनीय सामग्री भेज दी है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों में 7 हजार 400 सीट रिजर्व हैं। हर साल इनमें से 5 हजार 200 सीट पर आर्थिक रूप से कमजोर व आरक्षित वर्ग के बच्चों को एडमिशन मिलता है। बात यदि गत वर्ष की करें तो जनवरी में फार्म लेकर एक ड्रॉ हो चुका था, इस बार यह काम 10 फरवरी तक तय नहीं हो सका है। दूसरी तरफ पैरेंट्स व प्राइवेट स्कूल संचालक हर दिन विभाग से फार्म लेने व एडमिशन की डेट पूछ रहे हैं। यदि विभाग जल्द डेट तय नहीं करता है तो प्राइवेट स्कूल सीट भरने के बाद एडमिशन में आनाकानी करेंगे।

खबरें और भी हैं...