किसान महासम्मेलन में अंचल की सक्रिय भागीदारी हो : दुबे
सीहोर में होने जा रहे किसान सम्मेलन आैर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनंदन समारोह में अंचल के भाजपाइयों की सक्रिय भागीदारी हो। यह बात अंचल के प्रभारी विजय दुबे ने शनिवार को यहां 38 रेसकोर्स रोड पर भाजपा किसान मोर्चा आैर पार्टी के चुनिंदा नेताआें के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि ग्वालियर शहर से ही 3 हजार कार्यकर्ताआें के 18 फरवरी को सीहोर पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कटारे, कमल माखीजानी, दीपक शर्मा, महेंद्र सोलंकी सहित कई सदस्य शामिल थे।
किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ की बेठक लेते विजय दुबे।