पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिथिला समाज ने किया सरस्वती पूजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिथिला सरस्वती पूजा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय सरस्वती पूजन समारोह शनिवार को मानस भवन फूलबाग में मां सरस्वती के आह्वान से प्रारंभ हो गया। सरस्वती पूजन समारोह के प्रथम दिन शनिवार को मिथिला समाज के लोगों ने मानस भवन में सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की। इसके उपरांत हवन पूजन के बाद समाज के लोगों ने मां सरस्वती का आह्वान किया। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजन समिति के सदस्य शुभ नारायण झा ने बताया कि रविवार को हवन आरती के बाद मां शारदे की प्रतिमा को चल समारोह के रूप में सागर ताल ले जाया जाएगा, जहां प्रतिमा का विसर्जन होगा।

बंगाली समाज ने किया पट्टी का पूजन बंगाली समाज के लोगों ने भी मानस भवन में सरस्वती पूजन के बाद बच्चों की पट्टी का पूजन भी किया। लोग पीले वस्त्र पहने हुए थे। मां सरस्वती की आरती के बाद उन बच्चों की पट्टी का पूजन कराया गया,जो बच्चे इस साल स्कूलों में प्रवेश लेंगे। पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। उधर अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शांति निकेतन पब्लिक स्कूल श्याम नगर में बसंतोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. बाबूराम झा ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। वहीं ज्योति भावना महिला स्वास्थ्य कल्याण समिति की टीम ने सरस्वती मां का पूजन किया। इस मौके पर ज्योति चौहान, भावना सिंह, रमन राजावत, सुमन राजावत माैजूद थीं।

खबरें और भी हैं...