बसंत पंचमी पर संगोष्ठी आयोजित
ग्वालियर| माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में शनिवार को बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। इस मौके पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। प्रभारी डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज छात्रों का जितनी शिक्षा की आवश्यकता है उतनी आध्यात्मिक ज्ञान की भी है।