सुवर्णा ज्वेलर्स पर मोहब्बत का इजहार ऑफर
ग्वालियर| सराफा बाजार स्थित सुवर्णा ज्वेलर्स पर रविवार को वेलेंटाइन डे के अवसर पर मोहब्बत का इजहार ऑफर दिया जा रहा है। इसमें डायमंड के आभूषण खरीद करने पर 28 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। शोरूम के संचालक अखिलेश गोयल ने बताया कि हर उम्र तथा हर वर्ग के लोगों के लिए हार्ट शेप की रिंग, पेंडेंट, ईयररिंग आदि उपलब्ध है। साथ ही मैरिड कपल्स के लिए भी वेलेंटाइन स्पेशल रेंज में बेंगल, नेकलेस, ब्रासलेट, वॉच और चेन आदि उपलब्ध कराई गई है। यह ऑफर 15 फरवरी तक चलेगा। शोरूम पर मंथली सेविंग स्कीम में 11 किस्तें जमा करने के बाद कंपनी द्वारा 1 किस्त फ्री दी जाएगी।