जनसुनवाई
ग्वालियर| सर, मेरी बोर्ड परीक्षा है और मोहल्ले में तेज आवाज में डीजे बजता है, जिसकी वजह से पढ़ाई नहीं हो पाती है। अगर डीजे बजाने वालों को रोका जाता है, तो वह लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। यह शिकायत मंगलवार को एसपी आॅफिस में आयोजित जनसुनवाई में नाका चंद्रवदनी से पहुंची एक छात्रा ने की है। छात्रा ने पुलिस अफसरों से यह भी कहा कि किसी को यह न बताएं कि शिकायत मैंने की है। अफसरों ने छात्रा को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पड़ाेसी मकान पर कब्जा करना चाहते हैं: मुरार थाना क्षेत्र के सुरैयापुरा से आई सुशीला देवी ने शिकायत की कि उन्होंने 22 वर्ष पहले मकान खरीदा था और उनके नाम से ही मकान में नल और बिजली का कनेक्शन है। अब उसके पड़ोस में रहने वाले जगत सिंह, उसकी बेटी पार्वती, प|ी लोंगश्री फर्जी नोटरी करवाकर मकान हड़पना चाहते हैं।