स्टेशन बजरिया पर हंगामा, गोली चली
ग्वालियर | स्टेशन बजरिया पर होटल में खाना खाने आए युवकों के बीच रात 12 बजे विवाद होने के बाद हंगामा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हंगामा करने वालों को काबू में करने के लिए किसी पुलिसकर्मी ने हवाई फायर भी किया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हंगामा करने वालाें के एक साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य भाग निकले।