पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कारोबारी को लूटने से पहले पकड़े दिल्ली के बदमाश

कारोबारी को लूटने से पहले पकड़े दिल्ली के बदमाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Rs.5 लाख लूटने की थी तैयारी
शहर के एक कारोबारी से 5 लाख रुपए लूटने की योजना बनाकर आए दिल्ली के दो बदमाशों को पुलिस ने वारदात करने से पहले ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि कुछ और वारदातों का खुलासा हो सके। पुलिस ने उपनगर ग्वालियर के दो बदमाशों को पकड़ा था। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने दिल्ली के दो बदमाशों को लूट की वारदात करने के लिए बुलवाया है।

कारोबारी के 10 हजार रुपए पार: इंदरगंज थाना क्षेत्र के राजमणि कॉम्पलेक्स नई सड़क पंजाब नेशनल बैंक में कारोबारी के 10 हजार रुपए पार हो गए। घटना शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे की है। पुलिस के अनुसार गोल पहाड़िया पर रहने वाले ब्रजमोहन गुप्ता पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा कराने पहुंचे। बैंक पहुंच कर वे 10 हजार हजार रुपए सामने टेबल पर रख कर फार्म भरने लगे। इसी दौरान किसी ने उनके रुपए पार कर दिए। फार्म भर कर जब उन्होंने रुपए गायब देखे तो मामले की सूचना पुलिस को दी।

ज्यादा राउंड मिलने पर मामला दर्ज: वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस जवानों ने बंदूक टांगकर आ रहे एक बाइक सवार को चेकिंग में रोका। जब उसकी बंदूक का लाइसेंस देखा तो उसमें 10 राउंड चढ़े हुए थे, लेकिन उसके पास 20 राउंड मिले।

खबरें और भी हैं...