क्रीड़ा शुल्क नहीं देने पर 100 स्कूलों के प्रवेश पत्र रोके
ग्वालियर|माशिमं से मान्यता प्राप्त 100 स्कूलों के प्रवेश पत्र पर रोक लगा दी गई है। ऐसे स्कूलों ने डीईओ कार्यालय में क्रीड़ा शुल्क जमा नहीं किया है। समन्वयक संस्था पदमा विद्यालय में बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र बांटे जा रहे हैं। डीईओ विकास जोशी का कहना है कि स्कूलों द्वारा जब तक क्रीड़ा शुल्क जमा नहीं किया जाएगा, तब तक प्रवेश पत्र नहीं दिए जाएंगे।