पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • घट स्थापना के साथ गुप्त नवरात्र शुरू

घट स्थापना के साथ गुप्त नवरात्र शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घट स्थापना के साथ गुप्त नवरात्र शुरू

ग्वालियर|
महानगर में गुप्त नवरात्र मंगलवार को घट स्थापना के साथ शुरू हो गए। इस मौके पर तंत्र साधना करने वालों ने घट स्थापना कर जगत जननी मां दुर्गा की उपासना की। कई श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर उपवास भी रखा है।

ज्योतिषाचार्य पं. विजयभूषण वेदार्थी ने बताया कि गुप्त नवरात्र में साधना करते हुए अष्टमी की रात्रि में हवन किया गया। इस बार गुप्त नवरात्र आठ दिन के होंगे। मंगलवार को दुर्गा पूजन एवं नवमी पूजन कर कन्याओं को भोजन कराएंगे। श्री वेदार्थी ने बताया कि साल में चार नवरात्र होती हैं जिसमें से दो गुप्त नवरात्र, तीसरी चैत्र नवरात्र और चौथी शरद नवरात्र के नाम से जानी जाती हैं।

खबरें और भी हैं...