वार्ड 51 की आजीवन सहयोग निधि सौंपी
वार्ड 51 की आजीवन सहयोग निधि सौंपी
ग्वालियर|भाजपा के आजीवन सहयोग निधि अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड 51 में कार्यकर्ताआें द्वारा एकत्र 75 हजार रुपए की राशि संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी आैर जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा को सौंपी गई। पार्टी ने वार्ड प्रभारी नीरज त्यागी को 75 हजार रुपए की राशि आजीवन सहयोग निधि के रूप में जुटाने का लक्ष्य दिया था। कार्यकर्ताआें के सहयोग से इसे पूरा किया गया।