नारायण वृद्धाश्रम ने कराई 11 जोड़ों की रिंग सेरेमनी
ग्वालियर|श्री नारायण वृद्धाश्रम के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 14 फरवरी को किया जाएगा। सामूहिक विवाह समारोह समिति के उप संयोजक राजकुमार पठेजा, मीडिया प्रभारी इंद्रा मंगल ने बताया कि विवाह से पूर्व मंगलवार को आश्रम में रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुटुम्ब न्यायालय की काउंसलर आशा मगोन तथा विशिष्ट अतिथि प्रभा अंकित गर्ग, ममता भागनानी, निशा पांडेय थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम संचालक डॉ. लक्ष्मी गर्ग ने की।
सम्मेलन के लिए पंजीयन आज से
ग्वालियर|ऊं साईं श्रद्धा सबूरी सेवादल समिति के तत्वावधान में आठवां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष राजेश जय सिंघानी ने बताया कि विवाह सम्मेलन के लिए आज से फार्म मधुर मेडिकल स्टोर खेड़ापति रोड से प्राप्त किए जा सकते हैं।