पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • टेंडर होने के बाद अफसर बोले निर्माण के लिए जगह ही नहीं

टेंडर होने के बाद अफसर बोले- निर्माण के लिए जगह ही नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्योगों की खुली भूमि पर पुरानी दर से ही लगेगा प्रॉपर्टी टैक्स

सिटी रिपोर्टर| ग्वालियर

अस्पताल रोड पर निगम के कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। यह बात निगमायुक्त ने एमआईसी(मेयर इन काउंसिल) की बैठक में तब कही, जब महापौर ने एमआईसी द्वारा पारित किए गए विकास व निर्माण कार्यों के संकल्पों की स्थिति की जानकारी मांगी।

अस्पताल रोड पर बनने वाला कॉम्पलेक्स भी इन कार्यों में शामिल है और इसके निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुके हैं। इस मुद्दे पर बात बढ़ने पर सभी कार्यों की स्थिति से जल्द ही एमआईसी को अवगत कराने व काम तेज करने का भरोसा निगमायुक्त ने दिया। बैठक में उद्योगों की खुली भूमि पर पुरानी दर से ही टैक्स वसूलने का भी निर्णय लिया गया।

मेयर इन काउंसिल की बैठक मंगलवार को दोपहर महापौर विवेक शेजवलकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संपत्तिकर में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसमें औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों की खुली भूमि पर बढ़ाई गई टैक्स दर को रद्द कर पुरानी दर से टैक्स वसूलने के निर्णय को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बैठक में एमआईसी के लगभग 14 संकल्पों पर मंजूर विकास व निर्माण कार्यों की स्थिति के संबंध में आयुक्त अनय द्विवेदी से जानकारी मांगी गई।

खबरें और भी हैं...