पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • यात्रियों से अवैध वसूली करने वाला बदमाश गिरफ्तार

यात्रियों से अवैध वसूली करने वाला बदमाश गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीआरपी स्टाफ बनकर धमकाता था

रेलवे रिपोर्टर|ग्वालियर

झांसी से दिल्ली के बीच सक्रिय बदमाशों की गैंग के एक सदस्य को आगरा में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश जीआरपी स्टाफ बनकर ट्रेनों में यात्रियों से अवैध वसूली किया करते थे। बदमाश ने पूछताछ में बताया, वह किसी भी स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर बिना टिकट यात्रियों से पैसे वसूलते थे।

यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले बदमाश नरेंद्र चंद्र तिवारी निवासी इटावा को जीआरपी आगरा ने गिरफ्तार किया है। सूचना मिलने के बाद गिरोह के सदस्यों की ग्वालियर में धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि पंजाब मेल के एस-7 में एक युवक दिल्ली से झांसी के लिए सफर कर रहा था। उसके पास वेटिंग टिकट था। आगरा पहुंचने से पहले जीआरपी की वर्दी में नरेंद्र तिवारी उसके पास पहुंचा और टिकट दिखाने को कहा। इस पर उसने अपना वेटिंग टिकट दिखा दिया। टिकट देखने के बाद नरेंद्र ने उसे डरा धमकाकर 50 रुपए ऐंठ लिए और चला गया। आगरा में जीआरपी का स्क्वाडिंग स्टाफ पंजाब मेल में सवार हुआ, तो यात्री ने नरेंद्र द्वारा ठगने की बात बताई।

दिल्ली से झांसी के बीच सक्रिय हैं बदमाश

नरेंद्र ने बताया कि गिरोह के सदस्य दिल्ली से झांसी के बीच सक्रिय हैं। गिरोह के सदस्य स्लीपर कोचों में यात्रियों को निशाना बनाते थे। स्लीपर कोचों में वेटिंग टिकट वाले यात्री, जनरल टिकट वाले यात्रियों को डरा-धमकाकर वसूली करते थे। गिरोह के सदस्य बाकायदा जीआरपी की वर्दी में ही ट्रेनों में सवार होते थे।

खबरें और भी हैं...