27 को लगेगी नेशनल लोक अदालत
ग्वालियर|चेक बाउंस और बैंक रिकवरी के मामलों को निपटाने के लिए 27 फरवरी शनिवार को विशेष नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रिंसिपल रजिस्ट्रार एएम सक्सेना ने बताया कि जबलपुर हाईकोर्ट के आदेशानुसार हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ व जिला कोर्ट में विशेष नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला न्यायालय के रजिस्ट्रार नवीन शर्मा ने बताया कि जिला कोर्ट में आयोजित लोक अदालत में विशेष न्यायाधीश ललित किशोर और जेएमएफसी आरएल शाक्य व आरबी गुप्ता की न्यायपीठ प्रकरणों का निराकरण करेगी।