छात्र बोला, गाड़ी यहीं खड़ी करूंगा
ग्वालियर|जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षा के दौरान शनिवार को एमबीए छात्र का गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। परीक्षा देरी से देने पहुंचे छात्र कार लेकर सीधे परीक्षा भवन पहुंच गया और गेट के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। इसको लेकर गार्ड ने छात्र को रोका लेकिन छात्र नहीं माना। गार्ड ने इसकी शिकायत प्रोफेसरों से की। तब प्रोफेसरों ने छात्र से कहा कि पहले कार यहां से हटाकर पार्किंग पर लगाइए तब परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। यह सुनकर छात्र भड़क गया और बोला हम फीस देते हैं उसी से आपको वेतन मिलता है। फीस देना बंद कर दूंगा तो वेतन नहीं मिल पाएगा। विवाद बढ़ता देख प्रोफेसरों ने पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचते ही छात्र शांत हो गया और कार पार्किंग में लगाकर परीक्षा देने चला गया।