पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • छौंदा पुल की रेलिंग तोड़ हवा में लटकी यात्री बस

छौंदा पुल की रेलिंग तोड़ हवा में लटकी यात्री बस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना|ग्वालियर से कैलारस जा रही एक बस रात एक बजे नेशनल हाईवे स्थित छौंदा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए अधर में लटक गई। हवा में झूलती बस से एक युवक पुल से नीचे जा गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्लीनर सहित 18 अन्य घायल हो गए। बस में सवार सभी लोग लड़की की शादी करके घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का ड्राइवर नींद में था और रात के वक्त पुल पर ऊंची-नीची सड़क उसे नहीं दिखी। तेज रफ्तार बस अनबैलेंस होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई जिससे हादसा हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ड्राइवर अभी फरार है।

खबरें और भी हैं...