पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • गंभीर बीमारी का इलाज नि:शुल्क जरूरी: महापौर

गंभीर बीमारी का इलाज नि:शुल्क जरूरी: महापौर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्र-राज्य सरकार द्वारा अनेक स्वास्थ्य योजनाएं बनाई गई हैं जिससे नागरिक को गंभीर बीमारी का इलाज नि:शुल्क मिल सके। सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। यह बात महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने शनिवार को होटल तानसेन में स्वास्थ्य सेवाओं में जनभागीदारी हेतु नगरीय निकाय के उन्मुखीकरण कार्यशाला में कही।

कार्यशाला में डॉक्टर्स ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी । कार्यशाला में 26 जनवरी 2016 से लागू रोशनी क्लिनिक के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जिसमें हर बुधवार को मेटरनिटी आदि से संबंधित सुविधा के लिये महिला विशेषज्ञ उपस्थित रहती हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. सिंघल ने बताया कि 21, 22 एवं 23 फरवरी 2016 को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।

सभापति राकेश माहौर ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता हो जिससे आम नागरिक को लाभ मिले। कार्यशाला में शहरी नोडल ऑॅफिसर डाॅ. ए.के. सक्सेना, डाॅ. डी.डी. शर्मा सिविल सर्जन ग्वालियर, डाॅ. अनूप कम्ठान सीएमएचओ सहित एमआईसी मेंबर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...