जानकी वल्लभ मंदिर में ब्रह्मोत्सव रथयात्रा 17 से
ग्वालियर| नई सड़क स्थित जानकी वल्लभ मंदिर में ब्रह्मोत्सव रथयात्रा महोत्सव 17 से 20 फरवरी तक मनाया जाएगा।
भगवान वेंकटेश जी का चार दिवसीय रथयात्रा ब्रह्मोत्सव दक्षिण भारत पद्धति से नागोरिया पीठाधिपति श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के प्रधान अर्चक राजेन्द्र सारस्वत ने दी।
हज यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख कल
ग्वालियर| राज्य हज कमेटी ने हज यात्रा के आवेदन के लिए अंतिम तिथि अब 15 फरवरी कर दी है। राज्य की हज कमेटी ने हज कमेटी ऑफ इंडिया को हज आवेदनों की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसे स्वीकार कर लिया गया। हज यात्रा के लिए आवेदकों के पास 10 मार्च 2017 तक का वैध पासपोर्ट होना जरूरी है।