विद्युत नियामक आयोग की सुनवाई 19 को
ग्वालियर | मप्र विद्युत वितरण कंपनियों ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए बिजली का टैरिफ तय करने के लिए विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर की हैं। ग्वालियर अंचल से जुड़ी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तहत आने वाले उपभोक्ता याचिका पर सुनवाई के लिए 19 फरवरी को मौजूद रह सकते हैं। सुनवाई प्रशासन अकादमी ऑडिटोरियम में सुबह 10.30 बजे से होगी।