पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जहां अतिक्रमण हटा वहां देखने पहुंचे नगर निगम कमिश्नर

जहां अतिक्रमण हटा वहां देखने पहुंचे नगर निगम कमिश्नर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहां अतिक्रमण हटा वहां देखने पहुंचे नगर निगम कमिश्नर

सिटी रिपोर्टर|ग्वालियर
भिंड रोड और उपनगर ग्वालियर इलाके में अतिक्रमण विराेधी कार्रवाई को देखने के लिए शनिवार को कमिश्नर अनय द्विवेदी पहुंचे। यहां शुक्रवार को निगम अमले ने कार्रवाई की थी। कमिश्नर ने फुटपाथ को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण को हटाकर फुटपाथ भी क्लियर किया जाए जिससे आमजन को परेशानी न हो।

भिण्ड रोड पर एक केंद्रीय अधिकारी ने महापौर विवेक शेजवलकर और कमिश्नर अनय द्विवेदी से खुद के घर के बाहर की सीढ़ियां तोड़ने पर ऐतराज जताया और इस कार्रवाई को गलत बताया। इसपर अधिकारी को बताया गया कि सिर्फ अतिक्रमण ही हटाया जा रहा है और यह सब लोगों के लिए राहत की कार्रवाई है।

खबरें और भी हैं...