आधार गुम हुआ तो परमानेंट सेंटर पर जाकर करा सकते हैं सर्च
आधार गुम हुआ तो परमानेंट सेंटर पर जाकर करा सकते हैं सर्च
सिटी रिपोर्टर|ग्वालियर
एनरोलमेंट कराने के बाद यदि आपको आधार नहीं मिला है या फिर गुम हो गया है तो आप परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर सर्च करा सकते हैं। यूआईडीएआई ने आधार एनरोलमेंट एप्लीकेशन में यह प्रावधान किया है। यदि आप घर बैठे सर्च करना चाहें तो resident.uidai.gov.in पर फाइंड यूआईडी- ईआईडी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। एनरोलमेंट सेंटर पर आपको नाम, पता, पिन कोड व मोबाइल नंबर बताना होगा। आपका बायोमैट्रिक डाटा भी लिया जा सकता है।
डीएड फ़र्स्ट व सेकंड ईयर के दूसरे अवसर का रिजल्ट घोषित
सिटी रिपोर्टर|ग्वालियर
मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के फ़र्स्ट व सेकंड ईयर के दूसरे अवसर के रिजल्ट घोषित कर दिए। फ़र्स्ट इयर में कुल 1770 परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया, जो 79.43 फीसदी रहा। इसी तरह सेकंड ईयर के कुल 3978 परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित हुआ, जो 77.88 प्रतिशत रहा। इस रिजल्ट को माशिमं की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर विस्तार से देखा जा सकता है।