कल से पुराने समय पर लग सकेंगे स्कूल
तापमान में बढ़ोतरी के कारण अब सुबह की ठंडक खत्म हो गई है। इसी कारण सोमवार से प्राइवेट स्कूल पुराने समय पर लगाने की मंजूरी कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने दे दी है।
जिला शिक्षा अधिकारी विकास जोशी ने 12 फरवरी की शाम कलेक्टर के मिले निर्देश के बाद ऑर्डर जारी किया। इसमें कहा गया है कि प्राइवेट स्कूल संचालक यदि चाहें, तो स्कूल का समय पहले की तरह कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सर्दी के कारण स्कूल का समय सुबह 10 बजे से होने के कारण अधिकतर स्कूलों की व्यवस्थाएं बिगड़ गई थीं। परीक्षा नजदीक होने तथा मौसम में आए बदलाव के कारण स्कूल संचालक फिर से पुराने समय पर स्कूल संचालित करना चाहते थे। इसी कारण कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है।