पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • नहीं बढ़ेगा स्पेशल ट्रेनों का किराया

नहीं बढ़ेगा स्पेशल ट्रेनों का किराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्रियों के लिए खुशखबरी। अब स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा। अब सामान्य ट्रेनों की तरह ही स्पेशल ट्रेनों का किराया वसूला जाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, सुविधा ट्रेनों और स्पेशल ट्रेनों के जनरल कोच के यात्रियों से सामान्य किराया ही वसूला जाएगा। वहीं इन्हीं ट्रेनों के स्लीपर और एसी क्लास में सफर करने वाले यात्रियों से सुविधा ट्रेन के अनुसार ही किराया वसूला जाएगा। इनके नियमों में रेलवे बोर्ड ने कोई बदलाव नहीं किया है। बताया गया है कि सुविधा ट्रेनों के रैक में जो कोच लगते हैं, वे सामान्य ट्रेनों के ही रहते हैं। इसलिए सुविधा ट्रेनों के जनरल कोच के यात्रियों को यह लाभ देने का निर्णय रेलवे बोर्ड ने लिया है।

खबरें और भी हैं...