नेशनल कॉन्फ्रेंस 20 मार्च को, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 तक
नेशनल कॉन्फ्रेंस 20 मार्च को, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 तक
ग्वालियर| नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग की ओर से तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस 20 मार्च से नई दिल्ली में चालू हाेगी। इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 फरवरी तक होंगे। रिसर्च पेपर के रजिस्ट्रेशन भी 26 फरवरी तक कराए जा सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.ncert.nic.in पर होंगे। संगोष्ठी में नजीर की नज्म, शायरी सहित अन्य भाषाओं के साहित्य व नजीर के प्रभाव पर चर्चा होगी।
टैक्स छूट का प्रमाण पत्र मिलेगा
ग्वालियर|वाणिज्यिक कर विभाग 31 मार्च 2020 तक नि:शक्त व्यक्तियों को प्रोफेशनल टैक्स से छूट देगा। यह छूट 40 फीसदी से ज्यादा नि:शक्त व्यक्ति को चिकित्सक, जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर मिलेगी। टैक्स से छूट का प्रमाण पत्र वार्षिक रूप से सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कार्यालय द्वारा आवेदन करने पर दिया जाएगा।
फीडर स्टाफ ही देगा उपभोक्ता को रसीद
ग्वालियर|बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली कंपनी में बीट सिस्टम 1 मार्च से लागू होगा। इसमें फीडर पर तैनात कर्मचारी राजस्व वसूली सहित अन्य काम करेगा। फीडर कर्मी बिजली बिल वितरित करने के बाद उन्हें दी गई मनी बुक से रसीद काटकर देंगे। यही कर्मचारी अस्थायी कृषि पम्प कनेक्शन की रसीद भी काटेंगे तथा नए कनेक्शन का फार्म भरवाकर रसीद भी देंगे।
कलेक्टर ट्रेनिंग पर, प्रभार एसडीएम को
ग्वालियर|कलेक्टर डॉ. संजय गोयल तीन दिन की ट्रेनिंग पर सोमवार को हैदराबाद रवाना हो गए। ट्रेनिंग 9 से 11 फरवरी तक होगी। कलेक्टर का प्रभार एडीएम शिवराज सिंह वर्मा को सौंपा गया है। इससे पहले जिला पंचायत सीईओ नीरज कुमार सिंह भी स्पेशल ड्यूटी पर धार रवाना हो चुके हैं। श्री सिंह पूर्व में धार मंे रह चुके हैं।
यूिटलिटी न्यूज