बचने के लिए नाम बदलकर रह रहा था हत्या का आरोपी, पकड़ा
5 साल पहले गदाईपुरा में की थी हत्या
उपनगर ग्वालियर के गदाईपुरा क्षेत्र में 5 साल पहले हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश पुलिस से बचने के लिए मुरैना में नाम बदलकर रह रहा था लेकिन यह पुलिस की नजर से छिप नहीं सका। 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने माधौगंज थानाक्षेत्र के गिरवाई में उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह मुरैना से ग्वालियर अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आया था। पुलिस अब इससे पूछताछ कर रही है कि वह इतने दिनों तक कहां रहा और किस-किसने ने उसकी मदद की।
एएसपी योगेश्वर शर्मा तथा सीएसपी दीपक भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि गदईपुरा में रहने वाले ज्ञानसिंह राठौर की हत्या वर्ष 2011 में कर दी गई थी। हत्या उनकी प|ी बसंती तथा पड़ोस में रहने वाले राज बंसल ने मिलकर की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में मृतक की प|ी बसंती को सजा हो गई थी जबकि राज बंसल जमानत पाने के बाद फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। टीआई संजीव नयन शर्मा को पता चला था कि यह गिरवाई क्षेत्र से निकल रहा है, यहां पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 315 बोर का कट्टा भी मिला है। पूछताछ के दौरान राज ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए मुरैना चला गया था और वहां पर नाम बदलकर रहने लगा था। मुरैना में उसे लोग गौरव उर्फ मोनू बंसल के नाम से जानते थे।
पुलिस गिरफ्त में हत्या का अारोपी।