पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • भाई की हत्या का आरोपी कमेंट करता था इसलिए मार दी गोली

भाई की हत्या का आरोपी कमेंट करता था इसलिए मार दी गोली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनकगंज के तारागंज इलाके में भाई की हत्या के आरोपी हेमंत कुशवाह को गोली मारने वाले आशु पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आशु ने पुलिस को बताया कि हेमंत उसके भाई की हत्या का आरोपी है और उसके आसपास से निकलने के साथ ही वह ऐसे कमेंट करता था जिससे उसका खून खौल उठता था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

एएसपी योगेश्वर शर्मा ने बताया कि 5 फरवरी की सुबह तारागंज पुल के नजदीक हेमंत कुशवाह पर आशु ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी थी। इसमें गोली हेमंत की पीठ में लगी थी। वारदात के बाद से ही पुलिस आशु को तलाश कर रही थी। सोमवार देर रात टीआई जनकगंज राजकुमार शर्मा को पता चला था कि आशु गुप्तेश्वर मंदिर के नजदीक छिपा हुआ है। इस सूचना पर हवलदार जितेंद्र जाट तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आशु के कब्जे से एक कट्टा भी मिला है।

पूछताछ के दौरान आशु ने बताया कि वर्ष 2012 उसे भाई अतुल पाठक की हत्या हेमंत कुशवाह, मोनू, मनदीप लोधी और काके ने कर दी थी। इसके बाद भी हेमंत पिछले कुछ समय से उस पर कमेंट करने के साथ ही गाली-गलौज भी करता था। इससे तंग आकर उसने गोली मार दी थी। आशु का कहना है कि वह हेमंत पर दोबारा निशाना साधने की तैयारी कर रहा था अगर पकड़ा नहीं जाता तो दोबारा गोली मारता।

खबरें और भी हैं...