आर्म रेसलर ने जीते पांच पदक
ग्वालियर| इंदौर के आईआईएम कॉलेज में गत दिवस संपन्न हुए स्पोर्ट्स फेस्ट में ग्वालियर के अार्म रेसलर ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीतकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 5 से 7 फरवरी तक हुए इस तीन दिवसीय फेस्ट में नीरज दत्ता व अरविंद रजक ने एक-एक स्वर्ण, विजय दत्ता व संदीप सरल ने एक-एक रजत पदक तथा राजेश सोनी ने एक कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन की एमपी आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. केशव पांडे ने सराहना की।
स्तुति ने जीता गोल्ड: ग्वालियर की टेनिस खिलाड़ी स्तुति सिंह ने भी स्पोर्ट्स फेस्ट में शानदार खेल का प्रदर्शन कर स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की। उन्हें टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया। स्तुति पूर्व में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। राजीव सिंह तोमर, रविंद्र सिंह कुशवाह, जेएस सिकरवार, संध्या सिंह और कृति सिंह ने स्तुति के प्रदर्शन की सराहना कर भविष्य में बड़ी सफलता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया।