पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी रिपोर्टर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से 13 फरवरी को सुबह 10 बजे चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में कॉन्फ्रेंस होगी। इस कॉन्फ्रेंस में \\\"रीसेंट डवलपमेंट इन सर्विस टैक्स, जीएसटी अौर सेंट्रल एक्साइज\\\' पर एक्सपर्ट चर्चा करेंगे। कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि कमिश्नर कस्टम, सेंट्रल एक्साइज एंड सर्विस टैक्स ग्वालियर अरुण कुमार शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में तीन सेशन होंगे।

इसमें सर्विस टैक्ट पर चर्चा सीए अशोक बत्रा और सेंट्रल एक्साइज के बारे में एक्सपर्ट बीएल नरसिंहमन संबोधित करेंगे। तीसरे सेशन में जीएसटी पर चर्चा होगी, इसमें सीए बिमल जैन नए डवलपमेंट पर संबोधित करेंगे। आईसीएआई ग्वालियर ब्रांच के प्रेसीडेंट सीए दीपक कुमार वाजपेयी का कहना है कि इस कॉन्फ्रेंस में आईसीएआई मेंबर्स के साथ ग्वालियर के बिजनेसमैन भी शामिल होंगे।

upcoming event

इन डायरेक्ट टैक्स पर 13 को होगी चर्चा, आएंगे एक्सपर्ट
खबरें और भी हैं...