प्रदेश में ससुर-दामाद की जोड़ी ने आखिर कमाल कर ही
प्रदेश में ससुर-दामाद की जोड़ी ने आखिर कमाल कर ही दिया। धार में तनाव के बीच भोजशाला में नमाज व पूजा दोनों की सफलता का श्रेय सीएम शिवराज सिंह ने वहां के प्रभारी मंत्री व ग्वालियर अंचल के चुने हुए नेता नरोत्तम को देकर उनका कद और बढ़ा दिया। सीएम पहले ही उन्हें अपनी टीम का सचिन तेंदुलकर बता चुके थे। धार की नई धार से मंत्रीजी के साथ साथ उनके समर्थक भी खुश हैं। नरोत्तम मंत्रियों में उत्तम हुए जा रहे हैं, तो उनके दामाद श्रीमन शुक्ला जो कि 12 जनवरी को ही धार के कलेक्टर बने हैं, बधाईंयां बटोरने में लगे हुए हैं। कुल मिलाकर ससुर-दामाद की इस जोड़ी ने धार में शानदार पारी की शुरूआत की है।