रजिस्ट्रार की नियुक्ति को लेकर उठापटक
रेसकोर्स रोड स्थित एलएनआईपीई।
जल्द जारी होगा विज्ञापन
 गत जनवरी माह में हुई बोर्ड मीटिंग में रजिस्ट्रार की नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसके लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। जहां तक बिना स्वीकृति कार्य कराने का मामला है, तो मुझे इसकी जानकारी नहींं है। मैं फाइलें देखने के बाद ही इस संबंध में कुछ बता पाऊंगा।  डॉ. दिलीप कुमार दुरेहा, कुलपति एलएनआईपीई
अामने-सामने
DB Star investigation
अनिल पटैरिया ग्वालियर
देश के सबसे प्रतिष्ठित फिजिकल एजुकेशन सेंटर एलएनआईपीई में 10 हजार से 92 हजार के बीच की लगभग 90 लाख की फाइलों के भुगतान को लेकर पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. एलएन सरकार व प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ. विवेक पांडे में ठन गई है। इस तनातनी की वजह रजिस्ट्रार की स्थायी नियुक्ति है। एक गुट जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया कराना चाहता है, वहीं परमिशन मिलने के बाद भी कुलपति डॉ. दिलीप कुमार दुरेहा इस पूरी प्रक्रिया की फाइल दबाए बैठे हैं। शेष पेज 2 पर
हां, हुए हैं गलत कार्य
एलएन सरकार के समय बिना लिखित आदेश के काम कराए गए थे। इस मामले में सुपरवाइजर एनसी जैन को नोटिस दिया है। हम इस मामले में जांच भी शुरू करने वाले हैं। स्थायी रजिस्ट्रार और फैकल्टी की नियुक्ति के लिए बोर्ड के मिनट्स आना बाकी हैं। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  डॉ. विवेक पांडे, प्रभारी रजिस्ट्रार एलएनआईपीई
कोई गलत कार्य नहीं कराए हैं
मेरे कार्यकाल में कोई गलत कार्य नहीं कराए गए हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद ही उसका भुगतान कराया जाता है। अगर ठेकेदारों का भुगतान रोका गया है, तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है। जहां तक रजिस्ट्रार पद का विज्ञापन जारी करने की बात है, तो यह सही है कि उसमें देरी की जा रही है।  प्रो. एलएन सरकार, पूर्व रजिस्ट्रार एलएनआईपीई